Posts

Showing posts from May, 2018

किशोर कुमार की चार पत्नियां

Image
किशोर कुमार की चार पत्नियां एक ऐसा शख्स जिसकी आवाज और अदाकारी ,  आज भी  दुनिया के  हर जिंदा दिलों पर राज करता है। जी हां हम उस महान शख्स किशोर कुमार की बात कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी गायिकी से दुनिया को कभी खुशी की सौगात दी तो कभी गम का फ़साना। तो कभी उनका नटखट अंदाज सुरों के साथ आलिंगित हो जाता ,  तो कभी जिंदगी की हार जीत को सुर में समेट देता है। किशोर कुमार हिंदी सिनेमा की ऐसी हस्ती थे ,  जिनकी आवाज़ का हर कोई मुरीद रहा है।   किशोर कुमार का जीवन परिचय किशोर कुमार का जन्म  4  अगस्त , 1929  को मध्य प्रदेश के खांडवा शहर के गांगुली परिवार में हुआ था।   किशोर कुमार के पिता   कुंजालाल गांगुली जो शहर के बड़े वकीलों में सुमार थे उन्होंने   उनका नाम आभास कुमार गांगुली रखा था। परंतु जब   आभास कुमार गांगुली   बॉलीवुड में आए तो उन्होंने अपना   नाम   किशोर कुमार रख लिया। वह   तीन भाई थे आलोक कुमार, अशोक कुमार और किशोर कुमार। उनके मंझले भाई अशोक कुमार  बतौर अभिनेता   फिल्मों में ...

पंडिता रमाबाई द आइरन लेडी

Image
पंडिता रमाबाई द आइरन लेडी 19वीं शताब्दी के गुलाम भारत में स्त्री समाज की दशा बेहद ही दैनीय थी, परंतु कुछ समाज सुधार जैसे राजा राममोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, दयानंद सरस्वती और पंडिता रमाबाई जैसे महान लोग नारी उत्थान और स्त्री अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे थे। पंडिता रमाबाई मात्र एक ऐसी प्रख्यात विदुषी जो नारी अस्मिता की पहल में जुटी हुई थी। पितृसत्तात्मक व्यवस्था को लेकर उनका विरोध काफी ज्यादा व्यापक था | हम यह कह सकते हैं कि महिलाओं के अधिकार की लड़ाई के कवायद का परिणाम ही पंडिता रमाबाई के रूप में प्रदर्शित होता है। रमाबाई महिलाओं की पिछड़ी व कमजोर स्थिति से उभारने के लिए पूरी तरह समर्पित। पंडिता रमाबाई का जीवन परिचयः- पंडिता रमाबाई का जन्म 23 अप्रैल सन 1858 में कर्नाटक के गैंग मूल के जंगलों में हुआ था। उनके बचपन का नाम रामा डोंगरे था | उनके पिता आनंद शास्त्री की दो बेटियां थी परंतु दोनों बेटियों में कोई भेदभाव ना करते हुए उन्हें उन्होंने दोनों बेटियों को शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने का निर्णय किया,  रमाबाई ने भी अपनी शिक्षा का सदुपयोग करते हुए संस्कृत की शिक्षा में महार...